फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। धर्मपुर बेझा गांव में शनिवार की देर शाम दवा का छिड़काव कर रहे किसानों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल किसान को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। किसान अभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी प्रेमचंद्र (32) पुत्र बसंतलाल और श्रवन पुत्र सुखराज धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। देर शाम को जंगल से निकलकर तेंदुआ खेत में पहुंच गया। तेंदुए ने प्रेमचंद पर हमला कर दिया। बचाने दौड़े श्रवन पर भी हमला कर शरीर नोचने लगा। किसानों ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। शोर सुनकर आसपास के किसान दौड़े। सभी ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी मो. इरफान ने वन दरोगा आलोकमणि तिवारी की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा। वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। साथ ही तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए रेक्स्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों को हमले से बचाव के लिए समूह में खेत जाने की बात कही। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत दिखी। वन क्षेत्राधिकारी मो. इरफान ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें