फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन हुआ बंद, बसों से गंतव्य को गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तिकुनिया में हिंसा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है जिससे सोमवार को स्टेशन पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। सभी प्राइवेट बसों से अधिक किराया देकर गंतव्य की ओर जाने को विवश हुए। स्टेशनों पर ट्रेन संचालन न होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों में गहमागहमी का माहौल रहा। सोमवार को लखीमपुर के मैलानी से चलकर पलिया, तिकुनिया, बिछिया, मिहींपुरवा, नानपारा, रिसिया और बहराइच पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 055362 और बहराइच से चलकर मैलानी तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 05361 को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी काफी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे, लेकिन स्टेशन पर कर्मचारियों की ओर से लखीमपुर की हिंसा को लेकर ट्रेन संचालन न किए जाने की सूचना दी गई। इस पर यात्री मायूस हो गए। यात्री प्राइवेट बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, कुछ यात्री बस न होने से अपने घर वापस लौट गए। स्टेशन पर ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें