फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ रही कड़ी निगहबानी, सड़कों पर तैनात रही फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर जिले में हुई हिंसा को देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट रही। देर रात से ही सड़कों को छावनी में तब्दील कर दिया गया और लखीमपुर बॉर्डर पर निगरानी और सख्त कर दी गई। आने-जाने वालों पर पुलिस का पहरा बना रहा। डीएम-एसपी भी जिले में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। लखीमपुर बॉर्डर पर अधिकारियों का जमावड़ा रहा जिससे कोई भी किसान व नेता लखीमपुर जिले की ओर न जा सके।
विज्ञापन

लखीमपुर में हुए हिंसा में बहराइच के दो किसानों की भी मौत हो गई। जिले के किसानों की मौत के बाद गुस्साए किसान व नेता लखीमपुर कूच करने की तैयारी करने में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लखीमपुर बॉर्डर की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया। जिले के टिकोरा मोड़, मटेरा चौकी व नानपारा राजा बाजार चौकी समेत अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान जारी रहा। रविवार देर शाम से मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव लखीमपुर बॉर्डर स्थित जालिमनगर चौकी के पास फोर्स के साथ मुस्तैद नजर आए। बहराइच से जाने वाले हर राहगीर पर पैनी नजर रही।
बिना पूछताछ किसी भी वाहन को लखीमपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी। सोमवार को एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भी पहुंच गए और दिशा-निर्देश देकर सुरक्षा को और मजबूत कराया। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह भी जिले की अलग-अलग जगहों पर भ्रमण करते रहे। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि लखीमपुर की घटना के मद्देनजर सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें