फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर घटना मेें हुई किसानों की मौत व प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की गिरफ्तारी के विरोध मेें सोमवार को जिले के कार्यकर्ता भड़क उठे। सभी ने काजीपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम की अगुवाई में कार्यकर्ता लखीमुपर की घटना के विरोध मेें पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा लखीमपुर जाते समय उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर सभी भड़क उठे। कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वसीम की अगुवाई मेें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर काजीपुरा चौराहे पर पहुंचे।
यहां पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने सभी को आगे जाने से रोक दिया। जिस पर गुस्साए जिलाध्यक्ष वसीम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र टेनी मिश्रा कृषि कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर वाहन से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई। हत्यारे अभी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि पीड़ित किसानों के परिजनों के मिलने लखीमपुर जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शासन के इशारे पर रास्ते में ही गिरफ्तारी कर ली गई। इससे साफ जाहिर हो गया है कि प्रदेश सरकार विपक्ष का आवाज को दबाकर अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन के दौरान ही जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर किसानों की हत्या में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी के गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश यादव, साबित अली, शकील अहमद, नरेंद्र कुमार यादव, ओमप्रकाश पासवान, अफ्फान सलमानी, रहमान खान, काशिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें