फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के केवानागंज स्थित प्रतिष्ठान पर श्री मां दुर्गा हिंदू पूजन महासमिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा रहे। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में 1500 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

महामंत्री सुदामा मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा जारी कोविड 19 गाइड लाइन के तहत नवरात्रि को मनाने का निर्णय लिया गया है। पंडाल में पांच फीट के आकार की दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति मिली है। परंपरागत स्थानों पर ही दुर्गा पूजन किया जा सकेगा। डीजे साउंड पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर बजाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमा की स्थापना सात अक्टूबर को होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बीते वर्ष की भांति होगा। विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकाला जाएगा। विसर्जन 16 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।
पंडाल में 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं है। कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया जिसमें सुधाकर मिश्रा, राज कुमार सोनी, सत्येंद्र शुक्ला व शिव शरण शामिल हैं जो शहर में सड़क मार्ग के दुरस्तीकरण व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन से मिलकर वार्ता करेंगे। इस मौके पर आत्माराम यादव, कन्हैया सोनी, पवन जायसवाल, विपिन यज्ञसैनी, निशंक त्रिपाठी, राजेंद्र युवराज, लव कुमार द्विवेदी, गौरव मिश्र, रामकेश यादव, रामजी शुक्ला, ज्ञानेंद्रधर शर्मा, गौरव तिवारी, सुरेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता व मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें