फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खाली न करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। पत्नी से चल रहे विवाद से नाराज होकर घर खाली कराने पहुंचे पति ने पत्नी के मना करने पर नाराज होकर तीन तलाक दे दिया। तलाक होते ही पत्नी अचेत हो गई। होश आने पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ा सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कहारन टोला निवासी यासमीन का विवाह नौ साल पहले अब्दुल रहमान के पुत्र जैनुल आब्दीन के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही पति मारने-पीटने लगा था। पीड़िता ने बताया कि उससे शादी से पहले भी वह दो और शादी कर चुका था। उससे शादी के बाद भी एक निकाह और कर लिया। चौथी पत्नी को लेकर वह अलग रह रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह अचानक आया और घर खाली करने की बात कही। मना करने पर मारने-पीटने लगा। इसी दौरान उसने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया और चला गया। नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें