फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने मचाई तबाही, सड़कों पर गिरे कई पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट क्षेत्र में देर शाम तेज हवाएं चलीं। इससे कई बड़े-बेड़ पेड़ संपर्क मार्ग पर गिर गए। इससे अपने घर लौट रहे लोगों को दिक्कत हुई। वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया। नजदीक के लोग जान हथेली पर रखकर पैदल घरों के लिए रवाना हुए। वहीं एसएसबी कैंप के कक्ष पर पेड़ गिर गया। हालंाकि एसएसबी जवान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर साखू और सागौन का पेड़ गिर गया। संपर्क मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। जंगल में फंसे सुजौली क्षेत्र के श्रवन नायक, सोनू खान, फरीद अंसारी, सरोज गुप्ता व समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी आदि ने बताया कि जंगल का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। जिससे आवागमन बंद अवरुद्ध हुआ। तेज हवाओं का असर चफरिया, कारीकोट, आंबा, बर्दिया, मटेही, जंगल गुलरिया, चहलवा, बिछिया में दिखा। एसएसबी 70वीं बटालियन के कैंप साखू के चार पेड़ गिर गए। जिससे समवाय के परिसर में जद में आकर एनसीओ बैरक, जवान बैरक, सोलर वाटर, हीटर व मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया है। निशानगाड़ा कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि घटना से जवान बाल-बाल बच गए। हवाओं का असर क्षेत्र में लगभग 20 मिनट तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें