फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के केबल में लगी आग, धू-धू कर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बंजारी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगा। आग को देख रोडवेज बस यात्री सहमे रहे। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग के निकट बंजारीमोड़ है। बंजारीमोड़ मोहल्ले में मोटे केबल से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से बिजली के केबल में आग लग गई। आग फैलने लगी। नीचे से लेकर ऊपर तक धू-धू कर केबल जलने लगी। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हाईवे से गुजर रहे लोग भयभीत दिखे। रोडवेज बस और ट्रक पर सवार लोग दूर से वाहन लेकर निकले। आसपास के लोगों ने सूचना बिजली विभाग के साथ अग्निशमन कर्मियों को दी। बिजली कटते ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें