रिसिया (बहराइच)। चुनाव में बिना नल रिबोर कराए पैसे का भुगतान कराने वाले ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ जिले के दो थानों में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम पंचायत सचिव पर लाखों के हेरफेर करने का आरोप है। पुलिस ने ग्राम प्रधानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र के जगदीश पुर सोखा गांव के प्रधान असरफ अली ने ग्राम पंचायत सचिव रूचि राव पर चुनाव के दौरान बिना नल रिबोर कराए 79 हजार 900 रुपये निकाल लिया और काम भी नहीं करवाया। वहीं दूसरी ओर चित्तौरा विकास खंड के दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव की प्रधान फुलेसवरी देवी ने सचिव पर नल रिबोर कराने का दिखाकर एक लाख 73 हजार 800 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों की तहरीर पर रिसिया व दरगाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।