फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बस से स्टेशनों का निरीक्षण करने निकलीं डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम शुक्रवार को रेल बस से स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचीं। मैलानी होते हुए डीआरएम बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नानपारा के लिए रवाना हो गईं। डीआरएम के रेल बस से जायजा लेने से प्रखंड पर रेल बस के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री स्पेशल ट्रेन से मैलानी जंक्शन से बहराइच जिले के लिए रवाना हुईं। स्पेशल ट्रेन के पीछे रेल बस के डिब्बों को भी जोड़ा गया था। मैलानी, पलिया, तिकुनिया होते हुए डीआरएम बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं। बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अधीक्षक एनएन श्रीवास्तव व सहायक स्टेशन अधीक्षक वकारुद्दीन अलवी ने स्वागत किया। डीआरएम ने स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम लगभग दो मिनट तक स्टेशन पर रुकीं। इसके बाद वह नानपारा जंक्शन के लिए रवाना हो गईं। डीआरएम के रेल बस द्वारा निरीक्षण करने से क्षेत्र के लोगों में मैलानी-बहराइच प्रखंड पर रेल बस के संचालन की उम्मीद बढ़ी है। इस दौरान सीनियर डीओएम, टीआई मैलानी, आरपीएफ जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें