फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बसों की कमी की वजह से बहनों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क यात्रा कराने के आदेश की धज्जियां बीते रविवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उड़ती नजर आईं। रोडवेज परिसर मेें बसों की आमद होने के बावजूद रोडवेज प्रशासन की उदासीनता से मार्गों पर बसों का संचालन नहीं किया गया। ऐसे मेें भाई को राखी बांधने के लिए गंतव्य तक जाने के लिए बहनों को तरसना ही पड़ा। साथ में आम यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए नि:शुल्क यात्रा कराने की व्यवस्था बनाई थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को रोडवेज बस से महिलाओं को गंतव्य तक ले जाने के लिए बसों की पर्याप्त संख्या रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन जिले मेें बीते रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आईं। हालात यह रहे कि राडवेज बस अड्डे पर पर्याप्त संख्या मेें बसों की आमद तो बनी रही, लेकिन बसों के संचालन मेें स्थानीय रोडवेज प्रशासन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी। बसों का संचालन न होने से रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ती रही। यात्री गंतव्य तक जाने के लिए बसों में चढ़ने को लेकर आपस मेें धक्कामुक्की करते नजर आए। सबसे ज्यादा बहनों को परेशानी उठानी पड़ी। मामले मेें जानकारी के लिए एआरएम मोहम्मद इरफान से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
रक्षाबंधन पर्व पर ज्यादातर चालक-परिचालक अवकाश पर थे। एआरएम को व्यवस्था बनानी चाहिए थी, लेकिन व्यवस्था के मामले मेें उन्होंने लापरवाही बरती है। इसलिए रक्षाबंधन पर इनकम मेें खासा फर्क पड़ा है। मामले मेें जांच कराकर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाकर मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें