फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य की तलाश में सूना पड़ा है मॉडल इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बोझिया में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्य मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण हुआ था, लेकिन अब तक किसी शिक्षक व कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है। साथ ही थारू जनजातीय आबादी को शिक्षित करने का सपना भी अधूरा रह गया है। अभी तक विद्यालय के कमरे व मैदान में ककहरा नहीं गूंजा है। इसकी रिपोर्ट कैग ने सरकार को पेश की है।
विज्ञापन

जिले का मिहींपुरवा विकास खंड काफी पिछड़ा क्षेत्र है। विकास खंड में थारू जनजातीय आबादी बसी हुई है। साथ ही क्षेत्र कतर्निया जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के बालक व बालिकाओं को शिक्षा दिलाने के लिए सरकार की ओर से लगभग आठ वर्ष पूर्व बोझिया गांव में एकलव्य मॉडल इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने जमीन की तलाश कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। लगभग चार वर्ष में एकलव्य मॉडल इंटर कालेज का निर्माण पूरा हुआ जिस पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन अभी तक शिक्षक न होने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। करोड़ों की लागत से बना इंटर कॉलेज पूरी तरह से सूना पड़ा है। छात्रों के लिए तैयार एकलव्य इंटर कॉलेज में बने हॉस्टल, खेल मैदान व कमरे पूरी तरह से बंद हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से करवाए गए विद्यालय निर्माण में सिर्फ धन का ही बंदरबांट हुआ है। इसकी रिपोर्ट कैग (नियंत्रक महालेखा परीक्षक) द्वारा दी गई है जिसे बृहस्पतिवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में बताया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि करोड़ों खर्च के बाद भी जनजातीय बच्चों को शिक्षा इस मॉडल इंटर कॉलेज में नहीं मिल पा रही है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है जिससे विद्यालय का संचालन नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत बोझिया में लगभग 25 बीघा में बने एकलव्य मॉडल इंटर काङ्खलेज का संचालन कक्षा छह से 12 तक होना है जिसमें छात्र-छात्राएं साथ पढ़ने के साथ हाङ्खस्टल में रह भी सकते हैं। साथ द्दद्ध खेल मैदान व कैंपस भी काफी बड़ा है।
एकलव्य मॉडल इंटर कॉलेज का संचालन न होने से क्षेत्र के जनजातीय बच्चे लखीमपुर में स्थित विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कुछ बच्चे वाराणसी व गोरखपुर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। क्षेत्र में बने इंटर कॉलेज का औचित्य अभी तक नहीं दिख रहा है।
बोझिया में बने एकलव्य मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है। जनजातीय विभाग को विद्यालय हैंड ओवर कर दिया गया है। कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है जिससे विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

- आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें