फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ जीतने के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नगर के अग्रवाल अतिथि भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने और उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही विधानसभा चुनाव जीता जाएगा।
विज्ञापन

रिसिया नगर में स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आगे बढ़ती है। इसका परिणाम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी ने देखा। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव का जिम्मा भी इन्हीं पर है।
कार्यकर्ता अपना बूथ मजबूत बनाते हुए पार्टी को जिताएं। सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा जनता को बहकाया जा रहा है, लेकिन जनता विकास के नाम पर मतदान करेगी। ऐसे में कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाए। जिससे जनता को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, आलोक अग्रवाल, बलवंत सिंह, महेश अग्रवाल, सरोज कुमार सिंह, सरोज शर्मा, राजेश निगम, श्रवण मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें