फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी सिंहनी को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान देने का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेटी सिंहनी को जिला प्रशासन ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान मरणोपरांत प्रदान करने की सिफारिश शासन से की है। इसके तहत दस लाख की सम्मान राशि उसके माता-पिता को मिलेगी। यह सिफारिश डीएम की अध्यक्षता में बनी स्टीयरिंग कमेटी ने की है। शासन स्तर से जल्द ही इस पर निर्णय आने की संभावना है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी डेढ़ साल की मासूम की 22 जून को दुष्कर्म के बाद एक हैवान ने हत्या कर दी थी। मासूम की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था। न्यायालय ने भी घटना को जघन्य अपराध मानते हुए दुष्कर्मी परशुराम को फांसी की सजा सुनाई है जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि बिटिया को मरणोपरांत उत्तर प्रदेश सरकार का रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान देने का प्रस्ताव महिला एवं बाल कल्याण विभाग, लखनऊ को भेज दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि योजना के तहत दस लाख रुपये की आर्थिक मदद बेटी सिंहनी के माता-पिता को प्रदान की जाएगी। शासन स्तर पर इसकी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें