फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं उल्टा फहरा दिया तिरंगा तो कहीं उतारना ही भूले

विज्ञापन
16 बीएचआर 27 - फखरपुर के साईगांव स्थित एएनएम सेंटर पर फहराया गया उलटा तिरंगा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच/बौंडी। ग्राम पंचायत साईंगांव स्थित एएनएम सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया, लेकिन कर्मचारियों ने यहां उल्टा झंडा ही फहरा दिया। वहीं, पशु चिकित्सालय महसी में तिरंगा फहराने के बाद उसे उतारना ही भूल गए। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जिलेभर के सरकारी, गैर सरकरी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में तिरंग झंडा फहराया जाता है। फखरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत साईंगांव स्थित एएनएम सेंटर पर तिरंगा का अपमान किया गया। यहां कर्मचारियों ने तिरंगे को उल्टा फहरा दिया। सुबह से शाम तक तिरंगा उल्टा ही फहराता रहा। इसकी जानकारी लोगों ने अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह को दी। उन्होंने बताया कि भूलवश गलती हुई है। एएनएम को भेजकर जानकारी ले रहे हैं। एएनएम प्रमिला ने बताया कि बच्चे के द्वारा मकान पर तिरंगा लगवाया गया था जिस वजह से गलती हो गई। उधर, राजकीय पशु चिकित्सालय महसी में झंडा फहराया गया, लेकिन सूर्यास्त से पूर्व तिरंगा नहीं उतारा गया। तिरंगा देर रात तक फहराता रहा। लोगों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सूचना मिली तो कर्मचारियों को भेजकर रात में तिरंगा उतरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें