बहराइच। तराई में शुक्रवार को अचानक झमाझम बरसात शुरू हो गई। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। घर से निकले लोग भीगने को मजबूर रहे। करीब 89 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है। तराई में गुरुवार को हल्की बरसात हुई थी।
बरसात होने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि उमस बनी हुई थी। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलनी शुरु हुईं। देर शाम अचानक झमाझम बरसात होने लगी। बरसात होने से घर से बाहर निकले लोग भीगने को मजबूर रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 89 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है। बारिश होने से धान व अरहर समेत गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है।