बिछिया (बहराइच)। नेपाल से आ रहे कूले के पानी में बहकर मगरमच्छ खेतों में पहुंच रहे हैं। रमपुरवा व विशुनापुर गांव के निकट खेत में एक मगरमच्छ आ गया है। उसने सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर झपट्टा मारा। हालांकि बालक बाल-बाल बच गए। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
जिले में दो दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। जिससे जंगल और खेतों में पानी भर गया है। बारिश के दौरान ही नेपाल से पानी छोड़ा जा रहा है। नेपाल से आ रहे कूले के पानी में एक मगरमच्छ बहकर आबादी में आ गया है। ग्राम पंचायत फकीरपुरी के मजरा रमपुरवा और विशुनापुर के मध्य गांव निवासी रामगोपाल पुत्र अशर्फी के खेत में मगरमच्छ आ गया है। शुक्रवार दोपहर को बच्चे सड़क के किनारे खेल रहे थे। बच्चों को देखकर मगरमच्छ ने झपट्टा मारा। हालांकि बालक सजगता के चलते बाल-बाल बच गए। मरगमच्छ आने की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सभी दूर से ही मगरमच्छ को देखने लगे। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।