फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से वसूली करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। वाकी-टॉकी से लैस होकर दुकान में फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले चार फर्जी फूड इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दुकानदारों को छापामारी के दौरान कार्रवाई करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का काम करते थे। पकड़े गए चारों फर्जी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थानाक्षेत्र के खुटेहना बाजार के दुकानदार खुश मुहम्मद, नीलेश सिंह व सागर ने बताया कि वाकी-टॉकी से लैस बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। इसके बाद किसी से वाकी-टॉकी पर कार्रवाई शुरू करने की बात कहने लगे। इसके बाद दोनों युवकों ने दुकानदारों से खुद को फूड विभाग का इंस्पेक्टर बताते हुए छापामारी करने की बात कही। दुकानदार घबरा गए। दोनों युवकों ने तीनों दुकानदारों से लगभग 12 हजार रुपये ऐंठ लिए और जाने लगे तभी दुकानदारों को कुछ शक हुआ और पीछे करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें खुटेहना चौकी ले गए। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों टूट गए और दोनों ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने की बात स्वीकार की।
दोनों की पहचान गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर गांव निवासी ओम चतुर्वेदी पुत्र कृष्णकुमार चतुर्वेदी व तुशांक शुक्ला पुत्र दीप कुमार शुक्ला के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह अपने दलबल के साथ अशहद आरिफ पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी राजेंद्रनगर थाना कोतवाली नगर व जावेद अहमद उर्फ बंटी पुत्र जमील अहमद निवासी नई बस्ती शिवगोपाल मंदिर, हल्द्वानी, नैनीताल को दबिश देकर गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाकी-टॉकी भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का सरगना अशहद आरिफ है। इसके खिलाफ गोंडा जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह 2018 में फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर वसूली कर रहा था जिसके आरोप में जेल भी जा चुका है।
फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। जनता को जागरूक किया गया है कि संदेह होने पर तत्काल पुलिस या डायल 112 को सूचना दें जिससे ऐसे अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

- बृजानंद सिंह, थानाध्यक्ष, पयागपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें