फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में नौकरी की तलाश में गए भिखारियों ने अपना लिया ईसाई धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। गोवा में नौकरी की तलाश में गए भिखारियों के एक परिवार व अन्य सदस्यों ने वहां ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना सभाएं आदि शुरू कर दी थीं। इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस का दावा है कि अब ये सभी फिर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरैनापुर रामपुर हुसैन बख्श गांव में कुछ बंजारे व भिखारी रहते थे। यह परिवार अरसा पूर्व गोवा में नौकरी की तलाश में गया था। सोशल मीडिया पर वायरल खबर में बताया गया कि गोवा जाकर मंगता परिवार के जग्गू, जगी शंकर, सोनबरसा, आरती, पंजीरी, सूरत राम समेत कई लोगों ने ईसाई धर्म अपनाकर प्रार्थना सभाएं आदि शुरू कर दी थीं। हालांकि, अब लौटने के बाद सभी हिंदू धर्म अपनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर सीओ नानापारा जंग बहादुर यादव ने रुपईडीहा पुलिस को मौके पर भेजा। सीओ ने बताया कि करीब आठ साल पूर्व सभी गोवा गए थे। इसके बाद शराब आदि छोड़कर ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना सभा करने लगे थे मगर अब वापस लौटकर सभी ने फिर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जीवन यापन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें