फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, मची भगदड़

विज्ञापन
03 बीएचआर 43 - कतर्नियाघाट रेंज में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया पैंगोलिन सांप। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बर्दिया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में देर रात को पैंगोलिन सांप पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर वनकर्मी सांप को पकड़ने के लिए पहुंचे। भीड़ को देखकर सांप जमीन में घुस गया। मशक्कत के बाद पैंगोलिन सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव बहराइच-नेपाल की सीमा पर बसा हुआ है। गांव निवासी इशहाक पुत्र अली अहमद सोमवार रात को परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान पैंगोलिन सांप घर में घुस गया। सांप को देखकर परिवार में भगदड़ मच गई। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर पैंगोलिन जमीन में घुस गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन दरोगा पवन शुक्ला और वाचर कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पैंगोलिन सांप को बाहर निकाला। इसके बाद उसे सेंक्चुरी क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा ने बताया कि पैंगोलिन सांप दुर्लभ प्रजाति का है। इसकी खाल की लोग तस्करी करते हैं। सिप जैसी खाल का प्रयोग दवा बनाने के काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें