फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधिवृक्ष लगाकर सुनाए गए भगवान बुद्ध के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के तत्वावधान मेें बुधवार को भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन की ओर से महसी तहसील के उदवापुर गांव में बोधिवृक्ष लगाकर महात्मा बुद्ध को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष अजय मौर्य ने की। इस मौके पर देवापाटन मंडल प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि 563 ईसा पूर्व बैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। यह पर्व कई मायनों में एतिहासिक पलों को संजोए है इसलिए बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। मंडल अध्यक्ष अजय ने कहा कि आज विश्व मेें 180 करोड़ से भी अधिक लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध गृह त्याग कर सत्य की खोज करने के लिए सात वर्षों तक वनों में भटकते रहे। वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे बैठकर कठिन तप कर उन्होंने बुद्धत्व ज्ञान को प्राप्त किया इसलिए परिषद के पदाधिकारियों के सहयोग से एक माह तक जिले के विभिन्न स्थानों पर बोधिवृक्ष लगाकर बुद्ध माह मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के दिन बुद्ध अनुयायी अपने घरों मेें खीर पकवान के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाते हैं। परिषद के तत्वावधान में हुजूरपुर के मुकाम गांव में देवीपाटन मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श मौर्य व तेजवापुर विकस खंड के मागलहा गांव में राजू मौर्य की अगुवाई मेें बुद्ध जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर खूबचंद मौर्य, संतकुमार मौर्य, पवन कुमार मौर्य, जीवन लाल मौर्य, संजीव कुमार मौर्य, दीपक मौर्य, राममूर्ति मौर्य, हृदयराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें