फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए परिवारीजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रानीपुर थानाक्षेत्र निवासी किशोर का टिकोरामोड़ के पास शव मिलने के बाद मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हरिद्वारपुरवा गांव निवासी किशोर का शव तालाब में मिला। परिवारीजनों ने होटल मालिक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। परिवारीजन न्याय मांगने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए परिवारीजन शव हुजूरपुर-मरौचा लिंक मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर आननफानन रानीपुर, हुजूरपुर व देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। आश्वासन देने के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के हरिद्वारपुरवा गांव निवासी राहुल कश्यप (15) पुत्र दिनेश बीते आठ साल से देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा मोड़ चौकी के पास स्थित एक होटल पर काम करता था। परिवारीजनों ने बताया कि शनिवार की रात राहुल का होटल मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होटल मालिक ने घर फोन करके हिसाब करके बेटे को ले जाने की बात कही थी। रविवार की सुबह सूचना मिली कि बेटे का शव तालाब में मिला है। परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि होटल मालिक ने गला दबाकर राहुल की हत्या कर दी और आत्महत्या कर रूप देने के लिए शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि वह होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए रानीपुर थाने गए तो वहां बताया कि घटनास्थल देहात कोतवाली का है तो केस वहां दर्ज होगा। जब वह तहरीर देकर देहात कोतवाली गए तो वहां पर पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए परिजन हुजूरपुर-मरौचा लिंक मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को न हो, इसके लिए पुलिस परिवारीजनों को मनाने में जुटी रही, लेकिन परिवारीजन मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख रानीपुर पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होते ही तत्काल हुजूरपुर व देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने केे बाद परिवारीजन शांत हो गए।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
देहात कोतवाली क्षेत्र में किशोर के शव मिलने की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि वह शौच के लिए गया था। वहीं फिसल गया और डूब गया। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वह अंतिम संस्कार करने की बात कहकर अपने घर गए थे, फिर अचानक शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अगर वह तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाए। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -विनय द्विवेदी, सीओ सिटी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें