फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली व थानों में बनेंगे बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कोतवाली व थानों में तैनाती के बाद इधर-उधर रहने के लिए कमरें नहीं ढूढ़ने पड़ेंगे। अब जिले के कई थानों व कोतवालियों में बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्ष बनाये जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी इनका निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए जमीन का चिह्नीकरण किया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनता की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए उनके आवास को लेकर काफी समस्याएं है। पुलिसकर्मियों के निवास करने के लिए पुलिस लाइन व थानों और कोतवालियों में आवास बने हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक होने के कारण कई पुलिसकर्मी बाहर कमरे किराए पर लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी समस्या को दूर करने के लिए अब शासन ने बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्ष बनाने का निर्देेेश दिया है।
निर्देश मिलने के बाद अब कार्य को तेजी से कराने का प्रयास शुरू हो चुका है। कौन सी कोतवाली में कितनी क्षमता के बैरक बनेंगे। उसका भी ब्यौरा तैयार कर लिया गया है। कार्य को जल्द ही पूरा किया जा सके, इसके लिए जमीन के चिह्नीकरण का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। निर्माण करने वाली एजेंसियां भी मृदा परीक्षण का कार्य कराने में जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही निमार्ण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली, कैसरगंज व कोतवाली मुर्तिहा में 48 व्यक्ति की क्षमता वाला एक बैरक बनाया जाएगा। रामगांव, जरवलरोड व खैरीघाट में 40 व्यक्तिओं की क्षमता वाला एक बैरक, रिसिया, हरदी व रुपईडीहा थाने में 32 व्यक्ति की क्षमता वाले एक बैरक और सुजौली व फखरपुर में 16 व्यक्ति की क्षमता वाले एक बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विवेचना कक्ष का भी निर्माण होगा।
पुलिस लाइन में बनने वाले बैरक आठ मंजिल की होंगी और कोतवाली व थानों में बनने वाले बैरक चार मंजिल के होंगे। आठ मंजिल भवनों में लिफ्ट लगाई जाएगी, जबकि चार मंजिला भवनों में लिफ्ट की सुविधा नहीं होगी।
पुलिस लाइन, कोतवाली व थानों में बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन का चिह्नीकरण किया जा चुका है। मृदा परीक्षण का कार्य भी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें अब देर नहीं होगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें