फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तस्करी कर लायी गयी नेपाली युवती को पकड़ मानव तस्करको दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी कर लायी गयी युवती को शुक्रवार को रुपईडीहा मेें सीमा पार करते समय एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। इस दौरान मानव तस्कर को भी दबोचा लिया गया। पकड़ा गया तस्कर नेपाली युवती को नौकरी दिलाने के बहाने गोवा ले जा रहा था। पूछताछ के बाद दोनों को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा के रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मानव तस्करों के सीमा पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर नेपाल से आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक युवती संदिग्ध हालात में भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती दिखी।

पूछताछ के दौरान पता चला कि उसे नौकरी के बहाने एक युवक गोवा ले जा रहा है। युवती के साथ मौजूद युवक को अलग-अलग ले जाकर पूछताछ करने पर मानव तस्करी का मामला सामने आया। पता चला कि युवक ने फेसबुक पर युवती को प्यार के जाल में फंसा कर गोवा में बढ़िया नौकरी दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


सख्ती करने पर युवक ने बताया कि गोवा से युवती को खाड़ी देश भेजने की तैयारी थी। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुनील रसाली निवासी बाबरपुर वार्ड नंबर पांच नगर पालिका बाबई जिला दांग के रूप में हुई है। जबकि युवती नगर पालिका धूनी बेसी दाधिंध नेपाल की निवासी है। एसएसबी इंस्पेक्टर ने कहा कि पूछताछ और लिखा-पढ़ी के बाद युवती को नेपाली संस्था टिनी हैंड्स के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, तस्कर को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें