फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चौथी कल, उमड़ने लगा जायरीनों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगे जेठ मेले की अंतिम चौथी रविवार को है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए जायरीन जत्थों में दरगाह शरीफ पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन मजार शरीफ पर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की अंतिम चौथी के लिए दरगाह प्रबंध समिति व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रहा है। अंतिम चौथी में जियारत के लिए विभिन्न जिलों के जायरीन पहले ही बहराइच पहुंच कर डेरा डाल रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी से लोगों की दिक्कत बढ़ गई हैं। चित्तौरा झील के तट पर ठहरे जायरीन निशान हाथों में लेकर गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं।

अंतिम चौथी पर रविवार को सुबह से जियारत शुरू होगी। पूर्वी गेट से निशान के साथ जायरीन दरगाह शरीफ में हाजिर हो सकेंगे। जबकि सिर्फ जियारत व चादरपोशी के लिए आने वाले जायरीन जंजीरी गेट नाल दरवाजा होते हुए मजार शरीफ पर पहुंच सकेंगे। मौसम वैज्ञानिक आगामी दो दिन में भारी वर्षा की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में अंतिम चौथी के लिए बहराइच पहुंचे लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें