फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार किसानों को भेजा 12 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अक्तूबर माह में तीन दिनों तक हुए भीषण बारिश में करीब 60 हजार किसानों की फसलें तबाह हुईं थीं। जिन किसानों ने फसल बीमा करा रखा है, आपदा राहत विभाग ने उन्हें मुआवजा देना शुरू कर दिया है। दो से 12 नवंबर के बीच विभाग ने 27371 पीड़ित किसानों को 11 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। पीड़ित किसानों का डाटा फीडिंग का काम अभी जारी है। बाकी को आने वाले दिनों में मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि बहराइच सदर तहसील क्षेत्र और पयागपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को बाढ़ पीड़ित की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज, नानपारा, मोतीपुर और महसी तहसील क्षेत्रों में जबरदस्त बाढ़ आई हुई थी। इस दौरान 60 हजार किसानों की फसलें तबाह हो गई थीं। शासन ने उन पीड़ित किसानों को मुआवजा देने का निर्णय लिया जिन्होंने फसल बीमा करा रखा था। इस दौरान शासन ने बहराइच जिले के पीड़ित किसानों के हिस्से में साढ़े 14 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिया। शुक्रवार की दोपहर तक 27371 किसानों के खाते में मुआवजे की राशि डाली जा चुकी है। अब तक 11 करोड़ 92 लाख रुपए खातों में अवमुक्त हो चुके हैं। शेष धनराशि धीरे-धीरे खातों में अवमुक्त की जाएगी।
अफसरों के मुताबिक अभी नुकसान की डाटा फीडिंग तहसील मुख्यालयों में जारी है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में भी किसानों के खातों में धनराशि अवमुक्त की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अभी 15 दिन का समय भी लग सकता है। यह भी बता दें कि प्रशासन का मानना है कि जिले के सिर्फ चार तहसील क्षेत्रों के किसान बाढ़ से प्रभावित हुए थे। बहराइच सदर और पयागपुर तहसील क्षेत्रों में बाढ़ का कोई प्रभाव नहीं था। इसलिए डाटा फीडिंग सिर्फ चार तहसील क्षेत्रों की की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें