फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस को युवकों ने रोका, ग्रामीणों को देख भागे

Fri, 28 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के  छपरौली से बड़ौत आ रही एक निजी स्कूल की बस को बृहस्पतिवार की सुबह आधा दर्जन युवकों ने बीच सड़क में अपनी कार खड़ी कर बस को रोका और छात्राओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। बस चालक के विरोध करने पर युवकों ने उसको पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


यह मामला बड़ौत के ही एक निजी स्कूल का है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह भी स्कूल बस छपरौली से छात्राओं को लेकर बड़ौत आ रही थी। जब बस सिनौली गांव के पास पहुंची तो कार सवार आधा दर्जन युवकों ने सड़क के बीच कार को खड़ी कर स्कूल बस को रोक दिया। बस में चढ़कर छात्राओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। चालक वीरेंद्र सिंह निवासी छपरौली ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने लात-घूंसों और बेल्टों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। छात्राओं की आवाज सुनकर खेतों मेें काम कर रहे लोग उधर दौड़े तो युवक कार मेें सवार होकर फरार हो गए। 

बाद में सूचना पर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे। प्रबंधक का आरोप है कि बस चालक द्वारा सूचना देने के तुरंत बाद पुलिस को 100 नंबर डायल कर सूचना दी गयी थी, लेकिन पांच-छह बार नंबर डायल करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर छात्राओं के अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


इस संबंध में स्कूल के डायरेक्टर ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना था कि तहरीर मिल गयी है। जल्द ही आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें