बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को दरोगा ने रोक लिया और ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागज मांगे। जिस पर बाइक सवार एक युवक ने गृह मंत्रालय की हेकड़ी दिखाई और फोन पर किसी व्यक्ति से बात करने का दबाव बनाया। जिसके बाद दरोगा ने ढाई हजार रुपये का चालान काट दिया।
शहर के राष्ट्र वंदना चौक से शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट लगाए गुजर रहे थे। यातायात दरोगा रोशन लाल उन्हें रोककर उनका चालान काटने लगे। तभी बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बोला रुको मैं गृह मंत्रालय से हूं और आप कमांडेंट साहब से बात कर लो।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक
युवक ने स्टाफ की शर्म करने के लिए कहा। जिस पर दरोगा रोशन लाल ने सभी के लिए यातायात नियम बराबर होने और उनका पालन करने की बात कहते हुए तीन सवारी बैठाने पर एक हजार, लाइसेंस न दिखाने पर एक हजार व हेलमेट नहीं लगाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया।