फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : बुखार का कहर, बच्ची की मौत से गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 11 Nov 2022 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बुखार से एक बच्चे की मौत हुई तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। जानिए इस गांव के हालात कैसे है।
विज्ञापन
बुखार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल में बुखार के चलते एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का इलाज कस्बे के निजी चकित्सक के यहां चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कस्बे में स्वास्थ शिविर की मांग की है।
विज्ञापन


रटौल निवासी अलिफ्सा (7) पुत्री डब्बू पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी जिसका इलाज कस्बे के ही एक निजी चकित्सक के यहां चल रहा था। गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने लगे तभी बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: भाकियू की बैठक: लखनऊ में 26 नवंबर को होगी महापंचायत, किसानों से अधिक संख्या में कूच करने का आहवान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची के पड़ोस की ही शालू व मुस्कान पुत्री अली मोहम्मद व नूर मोहम्मद आदि भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने कस्बे में स्वास्थ शिविर की मांग की है। मांग करने वालों में धर्मपाल, अली मोहम्मद, शाहिद, ताहिर, गफ्फार, गुलजार, सतीश, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर बड़ा शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें