दोघट। बंगाल के दुर्गापुर की पेपर मिल में नौकरी करने गया फौलादनगर निवासी युवक फैक्टरी में कार्य करते समय गिरकर घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
फौलादनगर निवासी इस्लाम का पुत्र साऊद (27) व साथी शोएब दुर्गापुर में एक पेपर फैक्टरी में नौकरी करता था। शोएब ने चार दिन पूर्व फोन पर जानकारी दी कि साऊद फैक्टरी में काम करते समय गिरकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साऊद का शव शनिवार देर शाम गांव पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। संवाद