बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रीतम सिंह वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रभारी डॉ. ओमवीर सिंह आर्य चुनाव समिति के सदस्यों चंद्रप्रकाश एमडी, सत्यपाल पथोरिया तथा मांगेराम प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। नवनियुक्त सचिव उमरदराज ने प्रस्ताव रखा कि एसोसिएशन का प्रत्येक कार्यक्रम राष्ट्र गान से शुरू होकर शांतिपाठ से संपन्न होना चाहिए। जिसका सभी ने समर्थन किया। बैठक के संचालक राजवीर सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में डॉ. हरपाल सिंह को अध्यक्ष, डॉ. ओमवीर सिंह उपाध्यक्ष, ओमपाल सिंह मलिक उपसचिव, शिवनारायण शर्मा कोषाध्यक्ष, मोहम्मद उमर को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया। इस दौरान नरेंद्र जैन, धनपाल जैन, राममेहर, राजकुमार रोहिल्ला, हरवीर चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह चेयरमैन, राजेंद्र आर्य, देवराज सिंह, राजवीर तोमर, रामपाल मलिक, जयवीर तोमर, डॉ. जगमोहन शर्मा, बाबूराम प्रधान, तेजिंदर चौहान, वीरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राठी आदि मौजूद रहे।