फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बड़ौत में गांधी रोड निवासी रवींद्र सैनी (32) पुत्र धर्मपाल लोनी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर से ड्यूटी के लिए लोनी जा रहा था। वह मवीकलां स्थित एक ढाबे के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे रवींद्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी रामकुमार ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें