फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में सिर में डंडा लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव बसी में एक युवक को पड़ोसी ने नशे की हालत में जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव बसी निवासी धर्मपाल सिंह का पुत्र प्रवेंद्र बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक के साथ मकान की छत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अवधेश प्रवेंद्र के साथ अभद्रता करने लगा। प्रवेंद्र ने उसे मना किया तो उसने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रवेंद्र का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। तभी उसे उपचार के लिए बागपत ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि प्रवेंद्र के पिता धर्मपाल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद कर शुक्रवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें