बागपत के बालैनी थाने में पुलिस हिरासत में सगी बहनों पर तेजाब से हमले का आरोपी युवक।
- फोटो : BAGHPAT
मंगलवार को एकतरफा प्यार में युवक ने घर में सो रही दो बहनों पर फेंक दिया था तेजाब
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक तरफा प्यार में दो बहनों पर घर में सोते हुए तेजाब डालने आरोपी को पुलिस ने बुधवार कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बड़ी बहन के बातचीत नहीं करने पर तेजाब डालने की बात स्वीकार की है।
बालैनी थाने के एक गांव में 16 वर्षीय और 14 वर्षीय बहनों पर घर में सोते हुए सोमवार रात को गांव के युवक ने तेजाब डाल दिया था। आरोप है कि युवक बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था और बातचीत करने का दबाव बनाता था। लड़की उसे बात करने से मना कर चुकी थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक मुरसलीन को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। तेजाब की खाली बोतल भी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।