फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 योगेश भदौड़ा कोर्ट में पेश

Fri, 28 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पेशी पर जाता योगेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। सिद्धार्थनगर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा की बृहस्पतिवार को बागपत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी हुई। इस दौरान उसने कहा  उधम से तो दोस्ती का सवाल ही नहीं है। मेरठ में उधम गैंग के सदस्य उन पर अटैक करने की फिराक में थे। इसकी उनको बाद में ही जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


 बड़ौत की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता बरखा के ससुर बीरबल निवासी वाजिदपुर की हत्या के केस के आरोपी हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा की बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी थी। इसके चलते सुबह को ही कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील किया। कड़ी सुरक्षा में योगेश की दोपहर डेढ़ बजे एडीजे (एससी/एसटी एक्ट) की कोर्ट में पेशी हुई।

पेशी से लौटने के बाद योगेश ने मीडिया कर्मियों से कहा  हिस्ट्रीशीटर उधम सिंह के साथी बुधवार को मेरठ कचहरी में उस पर हमला करने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। इसका तो उन्हें बाद में ही पता चला है। उधम का क्या इरादा है। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। उधम से दोस्ती के सवाल पर कहा अभी उससे कोई दोस्ती नहीं है। उससे दोस्ती हो भी नहीं सकती। कहा इस बारे में आगे देखा जाएगा। जान के खतरे के सवाल पर बोले कि ऐसा तो चलता रहता है।
विज्ञापन


तीन सीओ थे कचहरी में तैनात 
बागपत। योगेश की पेशी को लेकर अफसर सतर्क थे। उसके कचहरी में पहुंचने से पहले वहां पर बड़ौत, बागपत और खेकड़ा सीओ पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए थे। इस दौरान वहां पर स्वाट टीम भी तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें