फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अहीर राजनीतिक चेतना रैली में ताकत दिखाएंगे यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
शकुन शक्ति फार्म बालैनी पर सबसे ऊंचा 125 फुट के समाजवादी झंडे की स्थापना की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी के कृष्णा इंटर कॉलेज में नौ जनवरी को वीर अहीर राजनीतिक चेतना रैली में यादव समाज के लोग दम दिखाएंगे। उसी दिन शकुन शक्ति फार्म बालैनी पर सबसे ऊंचा 125 फुट के समाजवादी झंडे की स्थापना की जाएगी। जिसका अनावरण बाद में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करेंगे।
विज्ञापन

सपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अभयवीर यादव ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि वीर अहीर राजनीतिक चेतना रैली में यादव समाज के हजारों लोग शामिल होंगे। इसमें समाज के लोग कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी। अभयवीर यादव ने कहा कि भाजपा शासन में गन्ना किसान परेशान हैं, महंगाई ने कमर तोड़ दी है और कानून व्यवस्था में सरकार फेल है। कोरोना काल में लोगों को उपचार नहीं मिला। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। कृष्णा इंटर कॉलेज से बदलाव की शुरुआत होगी। इस दौरान हाजी शकील शाह, आनंद यादव, सुभाष बोस, ओमवीर प्रधान, मनीष ढाका, आकाश, हरेंद्र प्रधान, मौसम प्रधान, हरिपाल यादव, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें