फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु के लिए कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। वट अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की। साथ ही पति की लंबी आयु और घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव को तेल, पुष्प, अक्षत और वस्त्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शनि जयंती और वट अमावस्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने जहां वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी आयु के लिए कामना की। वहीं नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर, शालीग्राम मंदिर, बागेश्वर मंदिर, शिव-भूमिया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार शनि जयंती और वट अमावस्या पर रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा के अपनी उच्च राशि में होने के कारण शुभ योग बन रहा था। इसके अलावा इस बार धृति योग, बुधादित्य योग, गज केसरी योग और लक्ष्मी योग में वट वृक्ष और शनि देव का पूजन करने से श्रद्धाओं की मनोकामना पूर्ण होंगी। बृहस्पतिवार को शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने शनिदेव की तेल, फूल, अक्षत और नीले वस्त्र से पूजन किया। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कलावा और सूत लपेटकर पूजन किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें