फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने से मिलती है सफलता: श्रीचंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौहर स्कूल मेें पहुंचे एमएलसी श्रीचंद, किया गया गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि जनपद बागपत शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र मेें विख्यात है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

बुधवार को जौहर पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह मेें उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। शिक्षकों की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि जनपद बागपत देश-विदेशों में खेलकूद और शिक्षा क्षेत्र में विख्यात है। यहां के बच्चे जनपद से बाहर निकलकर विदेशों तक सेवाएं दे रहे है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्या रचना जौहर और स्टाफ ने उन्हें पुष्प भेंट किए। शिक्षक राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार ने एमएलसी को शॉल भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता डॉ. नीरज कौशिक, संदीप शर्मा एडवोकेट, पल्लवी, कल्पना, सुनीता, कमल कांत, नितिन, मुकेश, असमां मालिक, मोना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें