फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : राकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के तत्वावधान में सोमवार को जागोस गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक मेें सर्वप्रथम पूर्व प्रधान सतीश वाल्मीकि एवं रोशन लाल ने कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधाराओं से प्रेरणा लेते हुए अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे राकेश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कोई भेदभाव नहीं है। सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतीश सैन ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को हमेशा दबाने का प्रयास किया है। संचालन अशोक शर्मा जागोस ने किया। इसमें अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा, मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, सचिन देव, अमित दीक्षित, ब्रजमोहन शर्मा, मास्टर कृष्ण पाल शर्मा, शाहनवाज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें