फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी लक्ष्य और मानक के अनुरूप करें कार्य : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी लक्ष्य और मानक के अनुरूप कार्य करें - - मंडलायुक्त
विज्ञापन

बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य और मानक के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी से गुणवत्ता की जांच कराने व निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस व मुख्यमंत्री पोर्टल, प्रधानमंत्री पोर्टल की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से निस्तारण से संतुष्टि की जांच करने के लिए कहा। इससे पूर्व उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर कर्मचारियों को फाइल अप डेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने लक्ष्य पूर्ण करने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, चश्मा बनाने की योजनाओं पर बल देने और अधिक से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ दिया जाए। गन्ना मिलों को किसानों के बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को राशन की रिक्त दुकानों का शासनादेश के आधार पर स्वयं सहायता समूहों को आवंटित करने के लिए कहा। कहा कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को जोड़ने को कहा। इसमें डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें