फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : जगदंबिका पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : जगदंबिका पाल
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश में किसान हितैषी सरकार है। सरकार ने अपनी योजनाओं से अन्नदाता की आय में बढ़ोत्तरी की है। कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। पाल ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के फसल में आग लगाने के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
जगदंबिका पाल दत्तनगर गांव में तेजपाल सिंह के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो हुआ, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश था। किसानों का मुखौटा पहनकर देशद्रोहियों ने देश की अखंडता को चोट पहुंचाने का काम किया। दिल्ली पुलिस अब इस पूरे षड्यंत्र की जांच कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। सरकार किसानों के हितों और तरक्की के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के फसल में आग लगाने के बयान पर जगदंबिका पाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान देश का पेट भरता है। कृषि कानून लागू होने से किसानों की तरक्की होगी। कुछ विदेशी ताकतें और कांग्रेस के नेता देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
दत्तनगर में जगदंबिका पाल का जीवन गिरि, अमित कुमार, मलखान, संजय, विनोद, संजीव पांचाल आदि ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
टिकैत परिवार के करीबी रहे हैं जगदंबिका
बागपत। जगदंबिका पाल चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से भी उनकी निकटता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें