फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने छठ पर्व पर व्रत रखकर की सूर्य की उपासना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया। मेरठ रोड स्थित शुगर मिल के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने छठ मैया का व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मेरठ रोड स्थित शुगर मिल कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं ने छठ मैया के गीत गाए और पूजा-अर्चना के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर लालदेई, दुर्गावती, शैली, शीतल देवी, दयाशंकर, विनोद कुमार, राधाकृष्णन, उपेंद्र, कृष्णलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें