दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे से हटाए गए ठेकों को स्कूल-कॉलेज के मार्गों पर शिफ्ट करने का विरोध हुआ। बड़ौत में छपरौली रोड पर ठेका खोले जाने से नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। नाराज महिलाओं ने सेल्समैन को दौड़ाकर पीटा। मार्ग जाम किया। उधर, बागपत के पुराने कस्बे में महिलाओं ने ठेके के ताले तोड़ दिए। यहां कई महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बड़ौत में हाईवे से शराब का ठेका छपरौली रोड पर कृष्णा नगर के पास शिफ्ट किया था। मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं और कॉलोनी के लोग सड़कों पर उतरे। ठेका खोले जाने का विरोध कर हंगामा किया। कुछ महिलाएं ठेके में घुस गई।
आरोप है इस बीच सेल्समैन ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और भला-बुरा कहा और हाथापाई भी की। इस पर आक्रोशित लोगों ने सेल्समैनों को दौड़ा लिया। एक सेल्समैन की पिटाई की और दौड़ाया। कपड़े तक फाड़ डाले। नाराज लोगों ने बड़ौत-छपरौली मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
महिलाओं ने कहा जहां ठेका खोला है, उसके आसपास शिक्षण संस्थाएं हैं। छात्राएं कॉलेज जाती है, जिससे भविष्य में परेशानी खड़ी होगी। महिलाओं ने ठेके पर ताला लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह सेल्समैन को बचाया।
लोगों को अश्वासन दिया कि ठेका यहां से हटवा दिया जाएगा। महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर सेल्समैनों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें मुनेश, कमलेश, संतोष, सुरेश, पालों, उर्मिला, सविता, ओमवती, रूपाली, सपना, मुकेश उपाध्याय आदि रहे। उधर, काफी देर तक यहां जाम की स्थिति भी बन गई।
उधर, बागपत के पुराना कस्बा में शराब का ठेका पुलिस चौकी के पास शिफ्ट किया। इसका महिलाएं विरोध कर रही है। मंगलवार शाम को लाठी-डंडे लेकर ठेकों पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद ठेकों में तोड़फोड़ कर दी। चेतावनी दी यदि वहां से ठेके नहीं हटाए गए तो ठेके के साथ-साथ खुद भी लगा लगा देंगे। इसमें सुनीता, माया, कविता, अंगूरी, रोशनी, सरोज, बिमला, सुशीला, अनीता, सुरेश, राजवती आदि मौजूद रही। महिलाओं ने कहा बस्ती में ठेका खोलने की शिकायत सीएम को पत्र भेजकर की गई है।
अब तक 24 ठेके शिफ्ट
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब तक आबकारी विभाग ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे से 24 ठेके शिफ्ट करा चुका है। इनमें सूरजपुर महनवा रोड, बड़ौत और बागपत के ठेकों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में ठेके नहीं खुलने दिए जाएंगे।
खट्टा में रोकी जाए शराब की बिक्री ः चांदीनगर। खट्टा प्रह्लारपुर गांव में शराब की बिक्री के विरोध में काफी लोग चांदीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना कि गांव में अवैध शराब का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है।
सस्ते में शराब बिकने के कारण युवाओं ने शराब पीनी शुरू कर दी है। इस कारण गांव में कई आपराधिक घटना हो चुकी है। युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक हानि भी हो रही है। कई बार शराब विक्रेताओं को शराब की बिक्री करने से मना किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने पुलिस से अवैध शराब की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर रणवीर चौधरी, लोकेश कुमार, अरुण सैनी, सचिन शर्मा, प्रशांत कुमार, राहुल सैनी, अमित कुमार, गौरव, रिंकू, रोहित कुमार मौजूद रहे।
महिलाएं बोली, ठेके खुले तो वह जान दे देंगी
बागपत। शराब का ठेका खोले जाने का विरोध कर रही महिलाओं ने कहा यदि जिला प्रशासन ने इंसाफ नहीं किया तो वह जान दे देंगी। एक महिला ने चुनरी से अपना गला घोंटने का प्रयास भी किया, जिसे पुलिस और अन्य महिलाओं ने समझाकर किसी तरह शांत किया।
आबादी वाले क्षेत्र से ठेका हटाने की मांग
बड़ौत। नेहरू रोड पर आबादी के बीच शराब का ठेका और गोदाम को हटाने की मांग को लेकर लोगों ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि यह ठेका दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान से सटा है और घनी बस्ती में है।
यहां से छात्र-छात्राओं का भी आना जाना है और कई स्कूल भी नजदीक में है और नर्सिंग होम भी है। उन्होंने जिलाधिकारी से ठेके को यहां से स्थानांतरण कराने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में डॉ. रजना जैन, अलका पांडेय, केसी पांडेय, सुनीता, उमेश, उषा, ममता, महेश, अंजू शर्मा, सुरेश शर्मा, सपना गर्ग, उमा गर्ग आदि रही