फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समाज में बदलाव की प्रेरणा बन रहीं मीनाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। समाज में बदलाव लाने के लिए केवल बड़े मंच या बड़ी संस्थाएं ही नहीं, बल्कि अकेले भी मिसाल कायम की जा सकती है। बड़ौत के पूरियान मोहल्ला निवासी मीनाक्षी जैन इसी सोच को हकीकत में बदल रही हैं।
विज्ञापन

वह न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, बल्कि 10 जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं। मीनाक्षी का मानना है कि शिक्षा ही बच्चों के जीवन को संवार सकती है और उन्हें आत्मनिर्भर बना सकती है। इसी सोच के साथ उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद का संकल्प लिया।
वह इन बच्चों को किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराती हैं ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न रह जाए। इनमें आजाद नगर कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, न्यू रामनगर कॉलोनी, किदवई नगर के बच्चे शामिल हैं। मीनाक्षी जैन के पति हर्षित जैन भी उनके इस कार्य में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

ये सभी बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ते हैं और मीनाक्षी की मदद से अपनी पढ़ाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मीनाक्षी के इस कार्य को देखकर संजीव जैन, नवीन जैन, संदीप अरिहंत जैन का कहना है कि मीनाक्षी जैन की यह पहल महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा की प्रेरणादायक बढ़ाती है।
विज्ञापन

उनकी कोशिशों से न केवल बच्चों का भविष्य संवर रहा है, बल्कि उनके परिवारों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें