फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमएम के खिलाफ सड़कों पर उतरी स्वयं सहायता समूह की महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील पहुंचकर किया हंगामा-प्रदर्शन, लगाया अवैैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

बड़ौत। ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने व अवैध वसूली किए जाने को लेकर शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूूह की महिलाएं बीएमएम के खिलाफ जुलूस के रूप में तहसील पहुंचीं और हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएमएम यूनुस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिलाओं को काम से निकाल देने की धमकी देता है। समूह के सदस्यों का आरोप था कि उच्चाधिकारी से शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सात दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि बीएमएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने पर तहसील में आमरण अनशन शुरू कर देंगी। इस मामले में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने समूह की सदस्यों को जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यहां सोनी, रूबी, पूजा, अंगूरी, सुमन, सुंदरी, पूनम, छवि, सरोज, त्रिवेणी, चंचल, सलमा, कविता, आशा, योगिता, नीता, उर्मिला, रामप्यारी, सुरेश आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें