बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के शिकोहपुर व बरवाला गांव में महिला की बोली लगाई गई। पीड़ित रविवार को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय खदेड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि कुछ माह पूर्व शिकोहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति हैदराबाद पहुंचा। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने गांव ले आया। यहां उसने महिला को 50 हजार रुपये मेें एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। वह व्यक्ति महिला को लेकर बरवाला गांव पहुंचा। वहां फिर से 50 हजार रुपये में उसकी बोली लगाई गई। इस पर पीड़ित महिला किसी तरह बचाकर शिकोहपुर गांव पहुंची। वहां मनोहर पुत्र जगजोत सिंह को आपबीती सुनाई। इसके बाद कई बार कोतवाली मेें शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को भी महिला को कोतवाली से खदेड़ दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। न ही कोई शिकायत प्राप्त हुई है।