फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गेहूं खरीद के लिए जिले में 18 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। एक अप्रैल से खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जिले में स्वीकृत किए गए क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। गेहूं की खरीद ऑनलाइन होगी और भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा। भुगतान में कोई परेशानी न हो, इसके लिए किसान सीबीएस युक्त बैंक शाखा में खुलवाना होगा। किसान पंजीकरण के दौरान एकल खाता दर्ज कराए। किसान गेहूं विक्रय के दौरान अपने साथ पंजीकृत प्रपत्र, खतौनी, पहचान पत्र, बैंक पास बुक की छायाप्रति एवं आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।
ये है क्रय केंद्र
बागपत। बागपत में खाद्य विभाग गेहूं क्रय केंद्र, यूपी स्टेट गेहूं क्रय केंद्र, पीसीएफ, किसान सहकारी सेवा समिति टटीरी एवं सरूरपुर, साधन सहकारी संघ मुकारी, किसान सहकारी समिति बालैनी, खाद्य विभाग खेकड़ा, पीसीएफ क्रय संस्था का साधन सहकारी समिति लहचौड़ा, साधन सहकारी समिति फिरोजपुर, साधन सहकारी समिति सिंगौली तगा, क्रय-विक्रय समिति खेकड़ा, साधन सहकारी समिति रटौल, खाद्य विभाग के बड़ौत मंडी व बिनौली क्रय केंद्र, भारतीय खाद्य निगम बड़ौत, पीसीएफ संस्था का साधन सहकारी समिति नांगल एवं कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा को गेहूं क्रय केंद्र स्वीकृत किया गया है। सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से किसानों का गेहूं क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें