संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। राष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में आर्य व्यायाम शाला छपरौली के खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सोमवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
देहरादून में चल रही राष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में व्यायाम शाला के खिलाड़ी संदीप कुमार ने 77 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को व्यायाम शाला पहुंचने पर खिलाड़ी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच धर्मेंद्र खोखर, तीरंदाजी कोच भारत वीर, सोनू चौहान, ओमप्रकाश फौजी, सोहनपाल सिंह, रोशन सिंह, ऋतिक, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, भूरा पहलवान, विदुर पहलवान मौजूद रहे।