बड़ौत। सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में वार्षिक परीक्षाफल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य व प्रधानाचार्या कीर्ति त्यागी ने बताया कि स्कूल में सर्वाधिक अंक 99 प्रतिशत कक्षा 2 की छात्रा प्रज्ञा ने प्राप्त किए। बताया कि नर्सरी में देव, रौनक, रिया, एलकेजी में आमना, प्रथम, लविश, ऋषभ, यूकेजी में अन्यया, प्रिया, वंशिका, प्रथम क्लास में प्रियांशी, मानवी, साक्षी, दूसरी क्लास में प्रज्ञा, विराज, अनन्या और ऑक्सी, तीसरी क्लास में वृष्टि, सृष्टि, निदा, कक्षा चार में अविका, रोहित, अंगद, कक्षा पांच में अक्षरा, आस्था, पूर्वी, कक्षा छह में दिव्या, रुचिका, एंजेल, कक्षा सात में सक्षम, वैष्णवी, अभियान व कक्षा आठ में पुनीत, अभिलाष व विनय ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन देव राणा ने किया। इस अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चौधरी भीम सिंह, चौधरी कृष्णपाल, चौधरी ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित रुहेला, खुशबू चौधरी, अंशु तोमर, प्रियांशी तोमर शामिल रहे।