फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ ठंडा, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां देर शाम अचानक मौसम के करवट लेने के बाद बारिश हो गई और उससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं जिन जगहों पर बारिश हुई है, वहां फसलों में नुकसान होने से किसानों के लिए परेशानी हो गई है।
विज्ञापन

रविवाद को देर शाम जहां बागपत में हल्की बारिश हुई, वहीं चौगामा व छपरौली समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों की धान की फसल गिर गई तो सब्जी की जितनी फसल बची थी, उसको भी नुकसान हो गया। बारिश से मौसम ठंडा हुआ तो लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं बारिश के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शाम के समय अंधेरा होने से वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से गए। सोमवार को मौसम खुलने की उमीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें